कुशीनगर: आग लगने से गेहूं की 10 एकड़ खड़ी फसल जलकर राख
कुशीनगर, अमृत विचार। जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड नंबर- 18 गोपालपुर बिरैचा में गुरुवार को दिन के करीब 12 बजे विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गयी। इससे 10 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गया। आग की सूचना पर तहसील व नगर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जब …
कुशीनगर, अमृत विचार। जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड नंबर- 18 गोपालपुर बिरैचा में गुरुवार को दिन के करीब 12 बजे विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गयी। इससे 10 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गया। आग की सूचना पर तहसील व नगर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचती तब तक नगर पालिका की पानी टैंक व ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
बता दें कि, गुरुवार को तेज पछुआ हवाओं के झोंके से नगर पालिका हाटा के वार्ड नंबर 18 गोपालपुर बिरैचा के सरेह से गुजर रही 11 हजार विद्युत तार तेज हवा के कारण आपस मे छूने लगा जिससे शार्ट सर्किट हो गया। इससे निकली चिंगारी से खेत में 10 एकड़ खड़ी फसल जलकर राख हो गई। फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही नगर पालिका के पानी के टैंकर व ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। मौके से पहुंची राजस्व टीम ने छति का आकलन कर सरकारी मुआवजा दिलाने की बात कही है।
