सचिन तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती, कुछ दिन पहले हुए थे कोरोना से संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सचिन तेंदुलकर की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। सचिन ने ट्वीट कर बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। मैं जल्द ही अस्पताल से ठीक होकर लौट आऊंगा।  आप सभी लोग मेरे …

नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सचिन तेंदुलकर की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। सचिन ने ट्वीट कर बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। मैं जल्द ही अस्पताल से ठीक होकर लौट आऊंगा।  आप सभी लोग मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं इसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं।” बता दें कि सचिन कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। 27 मार्च को वह कोरोना संक्रमित हुए थे।

सचिन ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि वर्ल्ड चैम्पियन बनने की 10वीं वर्षगांठ पर सभी भारतीयों और टीम के मेरे साथियों को बधाई। बता दें कि 2 अप्रैल, 2011 को भारत ने दूसरी बार विश्व कप के खिताब पर कब्जा किया था. 1983 के बाद यह दूसरा मौका था, जब टीम इंडिया वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी।

27 मार्च को हुई थी कोरोना होने की पुष्टि
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 27 मार्च को कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सचिन तेंदुलकर ने कहा कि उन्होंने खुद को होम क्वारनटीन कर लिया है। इसके अलावा वो इस महामारी से संबंधित सभी जरूरी प्रोटोकॉल और डॉक्टर की सलाह पर अमल कर रहे हैं। सचिन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे परिवार का भी कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

संबंधित समाचार