महराजगंज: पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज, अमृत विचार। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब समरधीरा के पकडीहा में एक अधेड़ का शव आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच मे जुटी हुई …

महराजगंज, अमृत विचार। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब समरधीरा के पकडीहा में एक अधेड़ का शव आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच मे जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक फरेंदा थाना क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द गांव का निवासी है। उसकी पहचान त्रिभुवन पुत्र राम सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने गांव के बाहर बगीचे में आम के पेड़ से लटकता शव देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। यह बात गांव में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक का गांव के किसी महिला के साथ अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और मामले की कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

 

संबंधित समाचार