बरेली: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बदायूं की एक महिला ने पति के दोस्त पर अश्लील वीडियो वायरल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर महिला के तीन माह के बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने अब मामले की शिकायत एसएसपी से की है। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने …

बरेली, अमृत विचार। बदायूं की एक महिला ने पति के दोस्त पर अश्लील वीडियो वायरल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर महिला के तीन माह के बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने अब मामले की शिकायत एसएसपी से की है। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने भोजीपुरा पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।

जिला बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ते एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि भोजीपुरा थाना क्षेत्र के जादोपुर में निवासी उसके पति के दोस्त का घर पर आना-जाना था। एक दिन पति के दोस्त ने नहाते हुए उसका वीडियो बना लिया। उसके बाद ब्लैकमैल करके कई बार उसके साथ संबंध बनाए।

महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे सैदपुर हॉकिंग्स के एक मकान में दो माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर तीन माह के बेटे को जान से मारने की धमकी दी। महिला किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। पति को घटना की जानकारी दी तो उसने बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत करने से इंकार कर दिया।

उसके बाद पीड़िता अपने मायके में रहने लगी। 30 मार्च को कुतुबखाना बाजार में खरीदारी करने के लिए गई थी। इसी बीच आरोपी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और जबरन अपने साथ ले जाने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हुए तो आरोपी भाग गए। शुक्रवार को महिला ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

संबंधित समाचार