बरेली: चप्पल पहनकर पहुंचे तो होटल में नहीं दी इंट्री, जमकर हुआ हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में नेशनल शूटर के साथी को चप्पल पहने होने की वजह से होटल में प्रवेश नहीं दिया गया। जब उन्हें प्रवेश देने से रोका गया तो युवकों ने फेसबुक पर लाइव वीडियो चलाना शुरू कर दिया जिसके बाद होटल प्रबंधन हरकत में आया। हंगामे की सूचना पर कोतवाली …

बरेली,अमृत विचार। शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में नेशनल शूटर के साथी को चप्पल पहने होने की वजह से होटल में प्रवेश नहीं दिया गया। जब उन्हें प्रवेश देने से रोका गया तो युवकों ने फेसबुक पर लाइव वीडियो चलाना शुरू कर दिया जिसके बाद होटल प्रबंधन हरकत में आया। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।

नेशनल शूटर समर्थ मिश्रा परिवार और परिचित अविनाश मिश्रा के साथ स्टेशन रोड स्थित शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में रात का खाना खाने पहुंचे थे। समर्थ समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। उनका नेता वाला लुक देखकर होटल में एंट्री मिल गई लेकिन अविनाश को यह कहते हुए रोक दिया गया कि चप्पल पहनकर प्रवेश पूरी तरह वर्जित है।

होटल की तरफ ऐसा फरमान सुनने के बाद अविनाश की हवाइयां उड़ गईं। अविनाश को अपने साथ लेकर आए समर्थ मिश्रा के समर्थन में भीड़ जुटने पर फेसबुक लाइव चलने लगा। जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। मामला बढ़ता देख कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद होटल के मैनेजर को भी माफी मांगनी पड़ी। तब जाकर मामला शांत हुआ।

संबंधित समाचार