बरेली में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, इस साल पहली बार निकले 58 संक्रमित
बरेली, अमृत विचार। होली के बाद जिले में कोरोना संक्रमण दोगुनी रफ्तार से बढ़ गया है। जिले में शुक्रवार को 58 संक्रमित निकलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। मौजूदा स्थिति में शहर के पॉश इलाकों में संक्रमण फैल रहा है। बरेली रेंज के पूर्व आईजी राजेश पांडेय के संक्रमित निकले के बाद …
बरेली, अमृत विचार। होली के बाद जिले में कोरोना संक्रमण दोगुनी रफ्तार से बढ़ गया है। जिले में शुक्रवार को 58 संक्रमित निकलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। मौजूदा स्थिति में शहर के पॉश इलाकों में संक्रमण फैल रहा है।
बरेली रेंज के पूर्व आईजी राजेश पांडेय के संक्रमित निकले के बाद शुक्रवार को कार्यालय में 100 पुलिसकर्मियों की कोरोना की जांच की गई जिनमें दो पुलिसकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई। बरेली में गुरुवार को जहां कोरोना के 26 नए केस मिले वहीं, शुक्रवार को 58 कोरोना संक्रमित पाए गए। यह आंकड़ा दिसंबर के बाद से अब तक का सबसे अधिक है।
पॉश कालोनियों में मिल रहे संक्रमित
शुक्रवार को पूरे जिले में जहां नौ कोरोना संक्रमित मिले थे वहीं, शहर की पॉश कालोनी में मिलने वाले संक्रमितों की संख्या संक्रमितों की संख्या 29 हुई थी। यह संख्या करीब तीन हजार जांच के बाद सामने आई।
इन इलाकों में मिले संक्रमित
माया अपार्टमेंट, किला, प्रभात नगर, जनकपुरी, वीर सावरकर नगर, मारवाड़ीगंज, साहूकारा, आजाद नगर, सिविल लाइंस, मिशन अहमद, रामपुर गार्डन, सिंधु नगर, फरीदपुर, सुमन विहार, कालीबाड़ी, ग्रीन पार्क, पुराना शहर, बाला जी धाम, गोकुल नगर, मुंशी नगर, हरुनगला आदि में संक्रमित निकले है।
300 बेड अस्पताल में हेल्प डेस्क पर तैनात स्टाफ संक्रमित
कोविड अस्पताल में हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी भी शुक्रवार को संक्रमित पाई गई है। माना जा रहा है कि अस्पताल में ड्यूटी के दौरान वह संक्रमण की चपेट आ गई। कोविड अस्पताल के सीएमएस डा. वागीश वैश्य ने बताया कि स्टाफ ने बुखार की शिकायत पर कोरोना की जांच कराई थी।
