बरेली: सोलर लाइटों से लैस बैरियर लगाकर हादसे रोकेगी ट्रैफिक पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस शहर की सड़कों पर रात में चमकने वाले बैरियर लगाएगी। इन बैरियर में सोलर लाइटें लगाई जा रही हैं। ट्रैफिक पुलिस ने 60 बैरियर खरीदे हैं जिन्हें पुलिस लाइन में तैयार किया जा रहा है। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस जगह-जगह बैरियर …

बरेली, अमृत विचार। हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस शहर की सड़कों पर रात में चमकने वाले बैरियर लगाएगी। इन बैरियर में सोलर लाइटें लगाई जा रही हैं। ट्रैफिक पुलिस ने 60 बैरियर खरीदे हैं जिन्हें पुलिस लाइन में तैयार किया जा रहा है।

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस जगह-जगह बैरियर लगाती है। बैरियर के जरिये रास्ते का भी डायवर्जन किया जाता है। बरेली पुलिस के पास पहले से बैरियर मौजूद हैं लेकिन कई खराब भी हो चुके हैं। पुराने बैरियर दिन में तो कामयाब रहते हैं लेकिन रात के वक्त इनकी वजह से हादसा होने का डर बना रहता है क्योंकि रात में बैरियर चमकते नहीं हैं। अभी पुलिस बैरियर में रिफ्लेक्टर लगाकर काम चलाती है लेकिन यह नाकाफी है।

यही वजह है कि अब नए बैरियर मजबूत बनाने के साथ ही इनमें सोलर लाइट भी लगाई जा रही है। बैरियर के दोनों हिस्सों में एक-एक सोलर लाइट लगाई जाएगी। इससे रात में आसानी से बैरियर चमकेंगे और वाहन चालक को दूर से ही दिखाई देंगे। पुलिस के मुताबिक, एक बैरियर आठ हजार रुपये से अधिक कीमत का बन रहा है। एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए यातायात सामग्री खरीदी गई है। इसी के तहत सोलर लाइट वाले बैरियर भी तैयार कराए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार