बरेली: मीरगंज में गेहूं काट रहे किसान को दबंगों ने मारी गोली
बरेली,अमृत विचार। बरेली में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। मीरगंज में दबंगों ने दिनदहाड़े एक किसान को गोली मार दी। घायल किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मीरगंज थाना क्षेत्र के समसपुर गांव के रहने …
बरेली,अमृत विचार। बरेली में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। मीरगंज में दबंगों ने दिनदहाड़े एक किसान को गोली मार दी। घायल किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मीरगंज थाना क्षेत्र के समसपुर गांव के रहने वाले राजेश पाल सिंह शनिवार की सुबह अपनी गेहूं की फसल काट रहे थे। इस दौरान वहां पहुंचे गांव के ही तीन दबंगों ने उस पर फायरिंग कर दी। पीठ पर दो गोली लगने से किसान गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
