बरेली: नगर निगम के नए भवन के भूतल का नवरात्र में होगा शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। नगर निगम के नए भवन के भूतल को इस नवरात्र में शुरू कराने की तैयारी चल रही है। इस भवन का कितना निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, इसकी जानकारी के लिए नगर आयुक्त ने इंजीनियरों के साथ में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों को काम में तेजी लाने और …

अमृत विचार, बरेली। नगर निगम के नए भवन के भूतल को इस नवरात्र में शुरू कराने की तैयारी चल रही है। इस भवन का कितना निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, इसकी जानकारी के लिए नगर आयुक्त ने इंजीनियरों के साथ में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों को काम में तेजी लाने और 13 अप्रैल से शुरू होने वाले नवरात्र में नए भवन का भूतल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बाकी काम भी जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया है।

नगर निगम परिसर में ही करीब 16 करोड़ की लागत से बहुमंजिला नए भवन का निर्माण लगभग दो साल से चल रहा है। इस भवन को बनाने का काम काफी पूरा किया जा चुका है। भूतल पर फिनिशिंग का कुछ काम बाकी है। हालांकि अन्य तल पर अभी काफी काम बाकी है। शनिवार को नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने मुख्य अभियंता बीके सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ नगर निगम की नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य को देखा। उन्होंने कहा कि यह काम जल्द से जल्द पूरा हो जाना चाहिए लेकिन नए भवन के भूतल का शुभारंभ नवरात्र में हो जाए। ताकि निगम के तमाम अनुभागों का संचालन इसमें आसानी से शुरू हो सके।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव