बाराबंकी: अवैध हथियार की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली फतेहपुर पुलिस ने रविवार को असलहो की बड़ी खेप के साथ दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की छापामारी में अवैध हथियार के कारखाने का पर्दाफाश हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि रविवार को मुखबिर की …
बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली फतेहपुर पुलिस ने रविवार को असलहो की बड़ी खेप के साथ दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की छापामारी में अवैध हथियार के कारखाने का पर्दाफाश हुआ।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर फतेहपुर के ग्राम कुतबापुर में पुलिस की छापामारी में अवैध हथियार की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो आरपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को फैक्ट्री से 10 देसी तमंचे, 3 बंदूक और 7 कारतूसों के साथ भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए।
पुलिस की गिरफ्त में आए भोकी उर्फ़ योगेन्द्र और शातिर सरगना मुस्तकीम ने बताया कि यह उनका पेशा है और असलाह बेचकर मिले पैसों से वह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं।
