बरेली: कोविड कंट्रोल रूम सक्रिय, चार हेल्पलाइन नंबर जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में कोविड-19 की बैठक कलेक्ट्रेट के कोविड कन्ट्रोल रूम में हुई। जिलाधिकारी ने होम आइसोलेशन में रहे मरीजों को फोन करके उनका हालचल पूछा। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कोविड कंट्रोल में तैनात कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में रह …

बरेली,अमृत विचार। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में कोविड-19 की बैठक कलेक्ट्रेट के कोविड कन्ट्रोल रूम में हुई। जिलाधिकारी ने होम आइसोलेशन में रहे मरीजों को फोन करके उनका हालचल पूछा। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने कोविड कंट्रोल में तैनात कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की हालत गम्भीर होने पर शीघ्र कोविड अस्पताल में भर्ती कराने पर जोर दिया। लगातार कान्टैक्ट ट्रेसिंग करते रहें। होम आईसोलेशन के मरीजों से संपर्क में रहें।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक रोहित सिंह सजवाण, वणिज्यकर अधिकारी प्रवीन माथुर, डा जीए राही समेत कई डाक्टर व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इधर जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मरीजों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। कोविड कंट्रोल रूम फिर सक्रिय कर दिया है। चार हेल्पलाइन नंबर नंबर सक्रिय कर दिए हैं।

जिन किसी को कोविड से संबंधित जानकारी लेनी है तो वह कंट्रोल रूम के 0581-2511061, 0581-2428914, 0581-2428188, 0581-2511021 टेलीफोन नंबर पर काल कर सकते हैं। डीएम ने आमजन से अपील की है कि जनपद में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। इसलिए पांच से अधिक लोग एकत्र न हों। मास्क पहनने के साथ दो गज दूरी का जरूर पालन करें।

अंदर बैठक लेते रहे डीएम, बाहर टूटते रहे कोविड के नियम
रविवार को जिलाधिकारी नितीश कुमार एसएसपी रोहित सिंह सजवाण समेत अन्य अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट के कोविड कंट्रोल रूम में बैठकर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए योजना बनाते रहे और कमरे से बाहर कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ती रहीं। दो गज की दूरी का पालन तक नहीं दिखा। इसी तरह लापरवाही आगे होती रही तो संक्रमण फैल सकता है। अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों को भी संक्रमण फैलने से रोकने के लिए चुनावी कार्यक्रमों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कराना चाहिए, लेकिन ऐसा दिख नहीं रहा है। कलेक्ट्रेट और ब्लॉकों में नामांकन कक्षों में जिस तरह से नामांकन कराने वालों के साथ उनके समर्थकों की भीड़ दिखी। उसने संक्रमण फैलने की चिंता दोगुनी कर दी। कलेक्ट्रेट के बाहर सड़कों पर भी खूब भीड़ रही।

कलेक्ट्रेट गेट पर प्रत्याशियों के नामांकन के लिए भीड़ के साथ नवाबगंज विधायक पहुंचे लेकिन सामाजिक दूरी गायब थी। अधिकांश लोग मास्क तक नहीं लगाए थे।

नहीं दिखा कोरोना का पालन, सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता जुटे
भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता कोरोना संक्रमण फैलने को लेकर सतर्क नहीं हैं। रविवार को मिशन कंपाउंड में भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य पद के 60 प्रत्याशियों को नामांकन कराने से पहले एकत्र किया और प्रत्याशियों को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पंडाल में मौजूद थे लेकिन कोरोना का पालन नहीं हुआ। न दो गज की दूरी दिखी और न ही सैनेटाइजर और स्क्रीनिंग की कोई व्यवस्था दिखी।

मिशन कंपाउंड में हुए भाजपा के कार्यक्रम में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़।

संबंधित समाचार