रामपुर में तेजी से फैल रहा कोरोना, कई मोहल्ले सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में रामपुर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिसके चलते प्रशासन ने सोमवार को मोहल्ला कूचा परमेश्वरी दास की तमाम गलियों को सील कर दिया है। रामपुर में पिछले एक सप्ताह से कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को 26 कोरोना संक्रमित …

रामपुर, अमृत विचार। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में रामपुर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिसके चलते प्रशासन ने सोमवार को मोहल्ला कूचा परमेश्वरी दास की तमाम गलियों को सील कर दिया है। रामपुर में पिछले एक सप्ताह से कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।

रविवार को 26 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके चलते रामपुर के कई मोहल्लों को सील कर दिया है। गलियों के मुहानो पर प्रशासन ने बल्लिया लगाकर बैरिकेडिंग कर दी है। लोगों से घरों में ही रहने की अपील की जा रही है।

 

 

संबंधित समाचार