महराजगंज: रास्ते में बंदर आने से बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौत
महराजगंज,अमृत विचार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा खुर्रमपुर के पास रास्ते में बंदर के आ जाने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया है। मृतक की पहचान सुरेंद्र मेहदावल खास …
महराजगंज,अमृत विचार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा खुर्रमपुर के पास रास्ते में बंदर के आ जाने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया है। मृतक की पहचान सुरेंद्र मेहदावल खास जिला संतकबीरनगर के रूप में हुई है।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के (लेहड़ा) खुर्रमपुर मार्ग पर बाइक हादसे का शिकार हो गई। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रास्ते मे अचानक बन्दर आ गये जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बाइक सवार ग्राम सभा नैनसर में अपने एक रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज भेजवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
