उत्तर प्रदेश के बीस रुटों पर दौड़ेंगी 220 प्राइवेट बसें
लखनऊ, अमृत विचार। परिवहन आयुक्त मुख्यालय पर सोमवार को राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह ने परमिट आवेदनों पर विचार करते हुए मंजूरी दी। जिसमें यूपी के करीब 20 रूटों पर निजी बस ऑपरेटरों द्वारा दिए गए बस परमिटों को मंजूरी दी गई। बैठक …
लखनऊ, अमृत विचार। परिवहन आयुक्त मुख्यालय पर सोमवार को राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह ने परमिट आवेदनों पर विचार करते हुए मंजूरी दी। जिसमें यूपी के करीब 20 रूटों पर निजी बस ऑपरेटरों द्वारा दिए गए बस परमिटों को मंजूरी दी गई। बैठक में रोडवेज बसों के 35 परमिटों पर भी मंजूरी मिली।
राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव भीम सेन सिंह ने बताया कि बैठक में न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में विभिन्न परमिट आवेदनों पर विचार करते हुए मंजूरी दी गई। इसके अलावा यूपी में जारी होने वाले ठेका गाड़ी परमिटों से आच्छादित की आयु सीमा 09 वर्ष से बढ़ाकर 12 वर्ष कर दिया गया। बैठक में उप निदेशक यातायात नेजाम हसन, विशेष सचिव एवं अपर विधि परामर्श अतुल सिंह व प्राधिकरण के सदस्य मौजूद थे।
इन रूटों पर चलेंगी प्राइवेट बसें
झांसी से टीकमगढ, धुवारा, राठ, भाण्डेर, मदनपुर, दतिया, गौना, के अलावा नगीना से कालागढ़, दतिया से समथर, बसई, छतरपुर, ललितपुर से मुगावली, चंदेरी से टीकमगढ़, खजुराहो से महोबा, महोबा से नौगांव, सहारनपुर से विकासनगर, मथुरा से भरतपुर, नहटौर से कोटद्वार, रामपुर से सवार व गाजियाबाद से दिल्ली रूट शामिल हैं।
