बरेली: फार्म जमा न करने पर छात्रों का हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बरेली कॉलेज में सोमवार को परीक्षा फार्म जमा न करने पर छात्रों ने हंगामा किया। संस्थागत और व्यक्तिगत के कई छात्र फार्म जमा करने से रह गए थे। हंगामे के बाद बरेली कॉलेज प्रबंधन ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से बात की। विश्वविद्यालय ने रात 12 बजे तक वेरीफिकेशन के लिए वेबसाइट खोलने का …

बरेली,अमृत विचार। बरेली कॉलेज में सोमवार को परीक्षा फार्म जमा न करने पर छात्रों ने हंगामा किया। संस्थागत और व्यक्तिगत के कई छात्र फार्म जमा करने से रह गए थे। हंगामे के बाद बरेली कॉलेज प्रबंधन ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से बात की। विश्वविद्यालय ने रात 12 बजे तक वेरीफिकेशन के लिए वेबसाइट खोलने का आश्वासन दिया तो फार्म जमा कर लिए गए।

व्यक्तिगत फार्म जमा करने की तारीख न बढ़ने से सैकड़ों छात्र फार्म जमा नहीं कर पाए हैं। छात्र लगातार तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे हैं लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है।

ऐसे में छात्रों को लेट फीस के साथ फार्म जमा करना पड़ेगा। विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा के संस्थागत फार्म और व्यक्तिगत फार्म 31 मार्च तक ऑनलाइन जमा करने की तारीख निर्धारित की थी। छात्रों को 1 अप्रैल तक महाविद्यालयों में भरे फार्म जमा करने थे लेकिन होली की छुट्टी की वजह से कई छात्र फार्म जमा नहीं कर सके। इनमें सबसे ज्यादा छात्र बरेली कॉलेज के हैं।

महाविद्यालयों को 6 अप्रैल तक फार्म विश्वविद्यालय में जमा करने हैं और 5 अप्रैल तक फार्म वेरीफाई करने थे। इसलिए बरेली कॉलेज में शनिवार तक फार्म जमा किए गए। सोमवार को भी सुबह संस्थागत और दोपहर में व्यक्तिगत फार्म जमा करने पहुंच गए लेकिन महाविद्यालय में कर्मचारियों ने फार्म जमा करने से मना कर दिया।

बरेली कॉलेज के अलावा अन्य महाविद्यालयों के भी छात्र परेशान हो गए। विश्वविद्यालय में भी अधिकारियों के पास फोन पहुंचने लगे। इसके बाद विश्वविद्यालय ने फार्म वेरीफिकेशन के लिए वेबसाइट देर रात तक खोल दी तो कुछ राहत मिली। बावजूद कई छात्र फार्म भरने से रह गए हैं।

संबंधित समाचार