बरेली: 10वीं के छात्रों के गणित के डर की वजह जानेंगे शिक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गणित विषय से कई छात्रों को डर लगता है। यहां तक कि वह एंजाइटी तक का शिकार हो जाते हैं। डर इतना कि विषय में पास होने के लिए अलग से ट्यूशन भी लेते हैं। इसके बावजूद उनके कम नंबर आते हैं। ऐसा क्यों होता है? छात्र गणित से क्यों घबराते हैं, …

बरेली, अमृत विचार। गणित विषय से कई छात्रों को डर लगता है। यहां तक कि वह एंजाइटी तक का शिकार हो जाते हैं। डर इतना कि विषय में पास होने के लिए अलग से ट्यूशन भी लेते हैं। इसके बावजूद उनके कम नंबर आते हैं। ऐसा क्यों होता है? छात्र गणित से क्यों घबराते हैं, इसका पता लगाने के लिए बरेली कॉलेज के बीएड विभाग के शिक्षक डा. राकेश कुमार शोध कर रहे हैं। यह शोध वह बरेली जिले के 10वीं के छात्रों पर करेंगे जिसमें 500 छात्रों को शामिल किया जाएगा। इनमें सीबीएससी और यूपी बोर्ड के छात्र भी होंगे।

रिसर्च एंड डेवलपमेंट योजना के तहत बरेली कॉलेज के पांच शिक्षकों के प्रस्ताव स्वीकृत हुए हैं। बीएड विभाग के डा. राकेश कुमार ने ‘इंटेलीजेंस, एनेक्सिटी एंड एजुकेशनल कोरिलेट्स ऑफ मैथमेटिकल एप्टीट्यूट अमॉन्ग साइंस एंड आर्ट्स स्टूडेंट्स ऑफ टेंथ स्टैंडर्ड बिलांगिंग टु बरेली’ विषय पर शोध के लिए प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव स्वीकार होने के बाद पहली किस्त के तौर पर 2 लाख 70 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है।

डा. राकेश कुमार ने बताया कि वह बचपन में अच्छे स्टूडेंट नहीं थे। वह विज्ञान के छात्र तो थे लेकिन गणित में कमजोर थे। मन में हमेशा एक डर रहता था कि कहीं फेल न हो जाऊं। इसलिए बाद में गणित छोड़नी पड़ी। वह अभी भी गणित में कमजोर हैं। उनका कहना है कि इसी तरह से कई छात्रों के साथ भी उन्होंने देखा। सबसे ज्यादा परेशानी दसवीं के छात्रों को होती है। विज्ञान के छात्रों की गणित कुछ कठिन होती है लेकिन कला के छात्रों को सामान्य गणित पढ़नी होती है। छात्रों का गणित के प्रति रुझान नहीं हो पाता है। उन्हें डर लगा रहता है। यही वजह है कि विज्ञान और कला के छात्रों पर शोध करके इस बारे में पता लगाया जाएगा। इसके लिए इंटेलीजेंस टेस्ट भी कराया जाएगा जिसमें छात्रों से गणित को लेकर सवाल पूछे जाएंगे। छात्रों से पूछा जाएगा कि उन्हें गणित में क्या-क्या दिक्कतें होती हैं, वह किससे पढ़ते हैं। इसके अलावा अन्य के बारे में भी पता लगाया जाएगा।

संबंधित समाचार