बरेली: पंचायत चुनाव में जादुई आंकड़े पेश करेगी कांग्रेस- तौकीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पंचायत चुनाव में सभी पार्टियों ने अपने समर्थित प्रत्याशियों को जिताने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं से बैठक की। इसके बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस …

बरेली, अमृत विचार। पंचायत चुनाव में सभी पार्टियों ने अपने समर्थित प्रत्याशियों को जिताने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं से बैठक की। इसके बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी जादुई आंकड़े पेश करेगी।

कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि लंबे समय बाद पार्टी पंचायत चुनाव में उतरी है। प्रत्याशियों को जिम्मेदारी के साथ टिकट दिया है। उनको जिताने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। प्रदेश के हालात जनता जान चुकी है। सरकार कोरोना को लेकर भी गंभीर नहीं है जहां चुनाव होता है वहां कोरोना नहीं होता। सभी समर्थित प्रत्याशी जीतकर पार्टी को मजबूत करेंगे।

जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी ने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता प्रत्याशियों का सहयोग कर रहे हैं। पार्टी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पंचायत चुनाव में जादुई आंकड़े पेश करेगी। पूर्व सांसद प्रवीण ऐरन ने कहा कि इस पंचायत चुनाव में जनता बीजेपी सरकार से जरूर बदला लेगी। आज देश और प्रदेश की हालत किसी से छिपी नहीं है।

जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप ने कहा कि देश की जनता का विश्वास फिर से कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता राज शर्मा ने किया। इस मौके पर दिनेश दद्दा, चारु मेहरोत्रा, नीतू शर्मा, जुनेद हसन अलाउदीन , मेहंदी हसन, इलियास अंसारी, वसीम अकरम, नाहीद सुल्ताना, जिया उर रहमान, अनुज गंगवार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार