लखनऊ: मुंबई से लखनऊ पहुंचे कई यात्री जांच में मिले संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बुधवार को मुंबई से लखनऊ पहुंची पुष्पक ट्रेन के कई यात्री जांच में संक्रमित मिले। लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एंटीजन टेस्ट में लगभग 100 लोगों की मौके पर जांच हुई। जिसमें पांच यात्रियों में कोरोना संक्रमण पाए गए। इन यात्रियों का ब्योरा मेडिकल टीम ने दर्ज करके स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी …

लखनऊ। बुधवार को मुंबई से लखनऊ पहुंची पुष्पक ट्रेन के कई यात्री जांच में संक्रमित मिले। लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एंटीजन टेस्ट में लगभग 100 लोगों की मौके पर जांच हुई। जिसमें पांच यात्रियों में कोरोना संक्रमण पाए गए। इन यात्रियों का ब्योरा मेडिकल टीम ने दर्ज करके स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी है। वहीं संक्रमित यात्रियों को होम क्वारंटीन में रहने के लिए कहकर भेज दिया गया।

रेलवे अधिकारी बताते हैं कि मुंबई और दिल्ली से आ रहे लोगों की जांच दो मेडिकल की टीमें कर रही हैं। इसके लिए जीआरपी पुलिस को भी लगाया गया है। जहां आने वाले यात्रियों की जांच से गुजरना होगा। वहीं जीआरपी इंस्पेक्टर महमूद आलम का कहना है कि ट्रेन से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए हर कोशिश की जा रही है। मौके पर जांच टीम और पुलिस दोनों तैनात है।

रेलवे स्टेशन पहुंचा कोरोना, स्टेशन निदेशक समेत कई संक्रमित
धीरे-धीरे कोरोना अब लखनऊ जंक्शन और चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंच रहा है। यहां तैनात रेल कर्मी और अधिकारी कोरोना संक्रमित हो रहे है। इसी क्रम में लखनऊ जंक्शन के निदेशक और आरपीएफ इंस्पेक्टर भी कोरोना के जद में आ गए।

यात्रियों की लापरवाही के आगे जागरूकता नाकाफी
रेलवे स्टेशन के हर कोने में कोरोना से सतर्क रहने, मुंह पर मास्क लगाए रहने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की जा रही है। बावजूद यात्रियों की लापरवाही का आलम यह है कि रेलवे स्टेशन पर जागरूकता नाकाफी साबित हो रही है।

संबंधित समाचार