दिल्ली में कोरोना ने तोड़ा रिकार्ड, एक दिन में सर्वाधिक 5 हजार से ज्यादा मामले, 20 की मौत
नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,506 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए मामलों के साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6,90,568 हो गए हैं। दिल्ली में कोविड-19 से 20 और मरीजों …
नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,506 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए मामलों के साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6,90,568 हो गए हैं। दिल्ली में कोविड-19 से 20 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 11,133 पर पहुंच गई।
राष्ट्रीय राजधानी में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के पांच हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। मंगलवार को 5,100 मामले सामने आए थे। बुलेटिन के अनुसार संक्रमण की दर बुधवार को बढ़कर 6.1 प्रतिशत हो गई। दिल्ली में अब तक 6.59 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 19,455 मरीज उपचाराधीन हैं।
