बरेली: सीमेंट कारोबारी से जालसाजों ने की लाखों की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सीमेंट कारोबारी से जालसाजों ने 2.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने जब रुपये मांगे तो आरोपियों ने बाउंस चेक दे दिया। सुभाषनगर पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीमेंट कारोबारी आशू अग्रवाल ने बताया कि वह बारादरी थाना क्षेत्र की रामवाटिका कॉलोनी में रहते …

बरेली, अमृत विचार। सीमेंट कारोबारी से जालसाजों ने 2.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने जब रुपये मांगे तो आरोपियों ने बाउंस चेक दे दिया। सुभाषनगर पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

सीमेंट कारोबारी आशू अग्रवाल ने बताया कि वह बारादरी थाना क्षेत्र की रामवाटिका कॉलोनी में रहते हैं। बताया कि वह टीसी इंजीनियरिंग मार्ट के मालिक हैं। सुभाषनगर के तिरूपति विहार निवासी कपिल सक्सेना ने खुद को आरके इंटरप्राइजेज का मालिक बताया। वीरेन्द्र कुमार सक्सेना व पत्नी ज्योति सक्सेना को साझेदार बताया।

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने तीन बार में उनसे 3.90 लाख रुपये का सीमेंट खरीदा था। इसका भुगतान 1.30 लाख रुपये कर दिया। आरोपियों ने 2.60 लाख रुपये नहीं दिए। आरोपियों ने धनराशि की चेक दिया जो बाउंस हो गया। पीड़ित ने रुपये मांगे तो आरोपियों रुपये देने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर सुभाषनगर पुलिस ने कपिल सक्सेना, ज्योति सक्सेना और वीरेन्द्र सक्सेना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार