बरेली: जिले में वैक्सीनेशन का टूटा रिकॉर्ड, 70 फीसदी वैक्सीनेशन
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के दौरान वैक्सीनेशन में तेजी आयी है। बुधवार को जिले में शासन के लक्ष्य के सापेक्ष 70 प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ। ग्रामीण इलाकों में 5880 लोगों में 1931 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। शहरी क्षेत्र में 2760 लाभार्थियों में 1251 लाभार्थियों का वैक्सीनेशन हुआ। निजी अस्पतालों में …
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के दौरान वैक्सीनेशन में तेजी आयी है। बुधवार को जिले में शासन के लक्ष्य के सापेक्ष 70 प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ। ग्रामीण इलाकों में 5880 लोगों में 1931 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। शहरी क्षेत्र में 2760 लाभार्थियों में 1251 लाभार्थियों का वैक्सीनेशन हुआ। निजी अस्पतालों में कुल 321 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को 5000 का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष कुल 3503 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। वैक्सीनेशन के दौरान 3262 कोविशिल्ड की डोज व 241 कोवैक्सीन की डोज लगाई गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन के लिए 8640 का लक्ष्य दिया गया था।
जिले में पहुंची पांच हजार कोविशिल्ड की डोज
जिले में वैक्सीनेशन की कमी के कारण बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाभार्थियों को वैक्सीन नहीं लगाई गई। वहीं, दोपहर तक निजी अस्पतालों में भी वैक्सीन की मात्रा कम होने पर अस्पताल संचालकों ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को फोन कर वैक्सीन की मांग की। देर शाम को वैक्सीन आने पर निजी अस्पतालों को सिर्फ 10-10 बायल ही वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। कोविशिल्ड की वैक्सीन आने के बाद उसे एडी हेल्थ कार्यालय स्थित कोल्ड चेन में पुलिस सुरक्षा में रखवा दिया गया है।
आज से शुरू होगा फोकस वैक्सीनेशन
वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए शासन के निर्देशानुसार जिले में गुरुवार से फोकस वैक्सीनेशन कराया जाएगा। जिसके अंतर्गत पहले दिन गुरुवार को 45 वर्ष से अधिक मीडियाकर्मियों को मानकों के अनुसार वैक्सीन लगाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आर एन सिंह ने बताया कि सभी टीकाकरण केंद्रों पर फोकस वैक्सीनेशन को लेकर सूचित कर दिया गया है। लाभार्थियों को पंजीकरण में सुगमता के लिए स्वयं पंजीकरण के लिए लिंक भी उपलब्ध कराया गया, जिससे लाभार्थी स्वयं पंजीकरण कर टीकाकरण केंद्रों का चयन कर वैक्सीनेशन करा सकता है।

डा. बृजेश्वर सिंह ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन
अतुल लतिका अस्पताल में डा. बृजेश्वर सिंह ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। डोज लगवाने के बाद डा. बृजेश्वर सिंह व डा. अतुल अग्रवाल ने आमजन को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए वैक्सीनेशन कराना आवश्यक है।
