देवरिया: होली में गांव आया युवक निकला कोरोना पॉजिटव, 5 और लोग हुए संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाटपार रानी, देवरिया। भाटपार रानी क्षेत्र कोठीलवा गांव में एक ही परिवार के 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें से एक व्यक्ति का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है शेष पांच लोगों को गांव के बाहर घोटा पर प्रशासन के सुरक्षित कर दिया गया है। कोठीलवा निवासी मुन्नीलाल मौर्य 19 वर्षीय पुत्र …

भाटपार रानी, देवरिया। भाटपार रानी क्षेत्र कोठीलवा गांव में एक ही परिवार के 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें से एक व्यक्ति का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है शेष पांच लोगों को गांव के बाहर घोटा पर प्रशासन के सुरक्षित कर दिया गया है। कोठीलवा निवासी मुन्नीलाल मौर्य 19 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार मौर्य 19 मार्च को होली में अपने गांव आए थे। जिसके बाद उन्हें बुखार आना शुरू हो गया।

बुखार आने पर परिजनों ने सलेमपुर एक प्राइवेट चिकित्सा के यहां उनकी जांच कराई। डॉक्टर द्वारा टाइफाइड का इलाज किया जा रहा था। परंतु ठीक नहीं होने पर सुजीत की जांच गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में कराई गई। मेडिकल कॉलेज में जांच कराने के बाद कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली।

गोरखपुर में चिकित्सक द्वारा सुजीत कुमार मौर्य को क्वारंटाइन किया गया। जिसके बाद भाटपार रानी पीएससी की टीम ने घर जाकर परिवार के 35 सदस्यों की कोरेना जांच की तो 5 और लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। भाटपार रानी उप जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा 5 लोगों को गांव के बाहर घोटे पर क्वारंटाइन किया गया है।

संबंधित समाचार