बरेली: चुनाव में फोर्स के आवागमन के दौरान कोरोना फैलने का डर
बरेली, अमृत विचार। चुनाव में फोर्स का आवागमन एक स्थान से दूसरे स्थान पर होगा। इस आवागमन के दौरान फोर्स को कोरोना फैलने का डर पुलिस अधिकारियों को सता रहा है। एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को इस संबंध में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार शाम को एडीजी …
बरेली, अमृत विचार। चुनाव में फोर्स का आवागमन एक स्थान से दूसरे स्थान पर होगा। इस आवागमन के दौरान फोर्स को कोरोना फैलने का डर पुलिस अधिकारियों को सता रहा है। एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को इस संबंध में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार शाम को एडीजी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आईजी बरेली, डीआईजी मुरादाबाद और सभी 9 जिलों के कप्तानों के फोर्स के आवागमन को लेकर समीक्षा की। उन्होंने चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर भी समीक्षा की। एडीजी ने निर्देश दिए कि फोर्स की संख्या और उसके आवंटन को लेकर समीक्षा कर ली जाए। चुनाव में लगी गाड़ियों की भी समीक्षा की जाए।
केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के मानक और कोविड 19 नियमों के तहत ड्यूटी स्थल के अनुसार फोर्स के ठहरने, मैस, शौचालय और पीने के पानी के इंतजाम किए जाएंगे। फोर्स को निर्देश दिए हैं कि जवान किसी बाहरी का दिया हुआ खाना न खाएं। कोरोना के चलते मास्क, सैनेटाइजर, साबुन, पानी की बोतल व विटामिन सी की गोलियों का भी इंतजाम फोर्स के लिए किया जाए।
