उन्नाव: लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बदरका चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कनोडिया पेट्रोल पंप के पास हुआ। सूचना मिलने पर बदरका चौकी इंचार्ज वीर बहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में …
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बदरका चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कनोडिया पेट्रोल पंप के पास हुआ। सूचना मिलने पर बदरका चौकी इंचार्ज वीर बहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
