सहारा समूह के सुब्रत रॉय कोरोना वायरस से संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सहारा समूह के अध्यक्ष सुब्रत रॉय सहारा कोविड-19 वायरस से संक्रमित हो गए हैं। एक विज्ञप्ति के अनुसार कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के बीच रॉय ने सभी से सुरक्षित रहने और अपने आसपास के लोगों का ध्यान रखने की अपील की है। विज्ञप्ति के बताया गया कि रॉय, जो सहारा इंडिया परिवार …

नई दिल्ली। सहारा समूह के अध्यक्ष सुब्रत रॉय सहारा कोविड-19 वायरस से संक्रमित हो गए हैं। एक विज्ञप्ति के अनुसार कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के बीच रॉय ने सभी से सुरक्षित रहने और अपने आसपास के लोगों का ध्यान रखने की अपील की है। विज्ञप्ति के बताया गया कि रॉय, जो सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता और अध्यक्ष हैं, कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में रोज के मामलों का बढ़ना जारी है। देश में कुल 1,31,968 नये मामले दर्ज किए गए जो अब तक एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 56,286 नये मामले सामने आए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 10,652 जबकि उत्तर प्रदेश में 8,474 नये मामले सामने आए। भारत में 9,79,608 लोग अब भी कोरोना से संक्रमित हैं और यह देश में संक्रमण के कुल मामलों का 7.50 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल संक्रमित मरीजों में 69,289 मरीज बढ़े हैं।

संबंधित समाचार