देवरिया: खड़े ट्रैक्टर ट्राली में घुसी बाइक, चालक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाटपार रानी। विधानसभा क्षेत्र के बहियारी बघेल गांव के पास एक आटा चक्की के सामने खड़े ट्रैक्टर ट्राली से बाइक सवार की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालक की मौत हो गई और दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष भाटपार रानी चंद्रभान सिंह ने …

भाटपार रानी। विधानसभा क्षेत्र के बहियारी बघेल गांव के पास एक आटा चक्की के सामने खड़े ट्रैक्टर ट्राली से बाइक सवार की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालक की मौत हो गई और दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष भाटपार रानी चंद्रभान सिंह ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

बहियारी बघेल गांव निवासी चालक रमेश यादव 35 वर्ष पुत्र रामस्वरूप यादव व विकास यादव 24 वर्ष पुत्र बेचू यादव बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में फुलवरिया बहियारी बघेल गांव के समीप खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां घायल रमेश ने दम तोड़ दिया विकास यादव को गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों द्वारा जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।

संबंधित समाचार