मुरादाबाद: सास के साथ दवा लेने गई महिला प्रेमी संग फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार।  शहर कोतवाली क्षेत्र में सास के साथ दवा लेने गई महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई। सास ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। किसी तरह उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो वे मौके पर आ गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती …

मुरादाबाद, अमृत विचार।  शहर कोतवाली क्षेत्र में सास के साथ दवा लेने गई महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई। सास ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। किसी तरह उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो वे मौके पर आ गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कोठीवाल नगर का है। यहां पर रहने वाली वृद्धा की पुत्र वधु की तबियत खराब थी। वह उसे दवा दिलाने बुध बाजार में चिकित्सक के पास जा रही थीं। बताते हैं कि तभी मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाला युवक बाइक से आया। आरोप है कि उसने बाइक से वृद्धा को टक्कर मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर गईं। इसके बाद वह उनकी बहू को लेकर जाने लगा।

उन्होंने विरोध किया तो उसने उनकी पिटाई कर दी और बहू को लेकर फरार हो गया। वृद्धा ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो वे भी मौके पर आ गए। परिजनों ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। उनका कहना था कि महिला काफी समय से आरोपी के संपर्क में थी। अक्सर फोन पर दोनों बाते करते थे। विरोध करने पर वह झगड़ा करने पर आमादा हो जाती थी। शहर कोतवाल अशोक कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार