मुरादाबाद में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, एक दिन में मिले 84 नए संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण का असर बच्चों और युवाओं में काफी संख्या में देखा जा रहा है। शनिवार 84 और लोग कोरोना की चपेट में आ गए। इनमें छह मासूम और काफी संख्या में युवा शामिल हैं। प्रतिदिन सौ के औसत से आ रहे कोरोना के मामलों के चलते सक्रिय केसों का मामला छह …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण का असर बच्चों और युवाओं में काफी संख्या में देखा जा रहा है। शनिवार 84 और लोग कोरोना की चपेट में आ गए। इनमें छह मासूम और काफी संख्या में युवा शामिल हैं। प्रतिदिन सौ के औसत से आ रहे कोरोना के मामलों के चलते सक्रिय केसों का मामला छह सौ के पार पहुंच गया है। इनमें अधिकांश होम आइसोलेट हैं।

सीएचसी कांठ का एक कर्मचारी, एक फैक्ट्री की महिला कर्मचारी, ट्रेन से आए दो यात्री, टीडीआई सिटी निवासी एक कारोबारी व उसकी दो व 12 साल की बेटी, नीलकंठ मंदिर निवासी दो साल का बच्चा, मानसरोवर कालोनी का बुजुर्ग, रागंगा विहार फेज वन की रहने वाली एक ब्यूटी पार्लर संचालिका, रामगंगा विहार निवासी युवती, सराय की रहने वाली महिला, गढ़ी का रहने वाला किशोर और एक महिला व युवक, कांठ निवासी युवक, खूट खेरा निवासी युवक, टीएमयू के सात, करुला की महिला, मेरठ से आए दो यात्री, अमरोहा का युवक, गखरपुर का युवक, गोविंदपुर का अधेड़, बाजिदपुर का युवक, मुंडिया मोइनुद्दीनपुर का युवक, बांकेवाला का युवक, मंडी चौक का अधेड़, भीकम गांव की किशोरी, बिलारी का युवक, सहसपुर की महिला, उसकी दो बेटी, बिलारी का युवक व महिला, पीतल बस्ती निवासी दंपति, सरस्वति विहार का किशोर, चन्दोसी का युवक कोरोना की चपेट में आए है।

इसके अलावा हाइडिल कालोनी के छह, दिल्ली रोड निवासी महिला, राम तलैया निवासी युवती, सतसंग आश्रम निवासी बुजुर्ग महिला व दो युवक, लाजपत नगर निवासी बुजुर्ग व युवक, प्रिंस रोड निवासी पांच साल की बच्ची और महिला, नया गांव कासमपुर छजलैट निवासी युवक, लाजपत नगर निवासी अधेड़, रामपुर के सेफनी निवासी महिला, मिशन कंपाउंड की महिला, कोठीवाल नगर निवासी महिला, मानसरोवर निवासी युवक कोरोना की चपेट में मिला है।

संबंधित समाचार