उन्नाव: समोसे-जलेबी बनाकर बांट रहे थे, पुलिस आई और 10 को दबोचा, जानिए क्या है मामला?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। पंचायत चुनाव में प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कहीं शराब तो कहीं जलेबी और समोसे बांटे जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां पुलिस ने मतदाताओं को लुभाने के लिए जलेबी और समोसे बनाकर बांटते …

उन्नाव, अमृत विचार। पंचायत चुनाव में प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कहीं शराब तो कहीं जलेबी और समोसे बांटे जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां पुलिस ने मतदाताओं को लुभाने के लिए जलेबी और समोसे बनाकर बांटते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने बने हुए 1050 समोसे और दो कुंतल जलेबी के साथ ही इनको बनाने का सामान भी बरामद किया है।

जनपद में पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सकुशल संम्पन्न कराने को लेकर कोई कोर कसर छोड़ती नजर नहीं आ रही है। इसी क्रम में शनिवार को हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिछवाड़ा में ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार राजू मौर्य ने गांव की जनता को प्रलोभन देकर उन्हें खाने पीने की सामग्री बांटने के लिए पड़े पैमाने पर घर पर समोसे और जलेबी बनवा रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो कुंतल जलेबी 1050 पीस समोसों के साथ ही भट्टी, मैदा, घी और सिलेंडर समेत 10 लोगो को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कार्यवाही से गांव में हड़कंप मच गया है।

संबंधित समाचार