बरेली: कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में गाली-गलौज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने पार्टी के ही वरिष्ठ नेता के सपा में शामिल होने का संदेश पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप में डाला तो वरिष्ठ नेता भड़क उठे। उन्हें इतना गुस्सा आ गया कि ग्रुप पर ही जमकर कार्यकर्ता को हड़काया। बोले- मैं कांग्रेस का पुराना सिपाही हूं और आगे भी रहूंगा। यह …

बरेली,अमृत विचार। कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने पार्टी के ही वरिष्ठ नेता के सपा में शामिल होने का संदेश पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप में डाला तो वरिष्ठ नेता भड़क उठे। उन्हें इतना गुस्सा आ गया कि ग्रुप पर ही जमकर कार्यकर्ता को हड़काया। बोले- मैं कांग्रेस का पुराना सिपाही हूं और आगे भी रहूंगा। यह कहने के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष ने व्हाट्सएप ग्रुप पर गालीगलौज शुरू कर दी। उनके मैसेज को देखकर ग्रुप में जुड़े अन्य नेता व महिलाएं असहज महसूस करने लगे।

कुछ माह पूर्व कांग्रेस के महासचिव ब्रह्मस्वरूप सागर ने पार्टी में समूहवाद और अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया था। उसके बाद से ही उनके सपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे, मगर उन्होंने पत्ते नहीं खोले थे। ब्रह्मस्वरूप सागर ने शनिवार को लखनऊ में दर्जनों समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा का दामन थाम लिया। जिसकी खबर शहर में जब कांग्रेसियों को हुई तो वे हैरान दिखे।

इसी बीच कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष जुनैद हसन द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में एक कार्यकर्ता ने कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष के सपा में शामिल होने का मैसेज पोस्ट कर दिया। मैसेज देख कांग्रेसी नेता आग-बबूला हो गए। उनकी गालीगलौज वाली पोस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है।

संबंधित समाचार