बरेली: मलिन बस्तियों को गोद लेकर महाविद्यालय में कराएं टीकाकरण
बरेली, अमृत विचार। 11 से 14 अप्रैल तक टीकाकरण उत्सव मनाया जा रहा है। इस उत्सव के तहत एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों के 45 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षकों और कर्मचारियों को टीकाकरण कराना होगा। छात्रों को अपने परिजनों को भी टीकाकरण के प्रति प्रेरित करना होगा। महाविद्यालयों को अपने 5 किलोमीटर …
बरेली, अमृत विचार। 11 से 14 अप्रैल तक टीकाकरण उत्सव मनाया जा रहा है। इस उत्सव के तहत एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों के 45 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षकों और कर्मचारियों को टीकाकरण कराना होगा। छात्रों को अपने परिजनों को भी टीकाकरण के प्रति प्रेरित करना होगा। महाविद्यालयों को अपने 5 किलोमीटर परिधि की बस्तियों खासकर मलिन बस्तियों को गोद लेकर उनका टीकाकरण सुनिश्चित कराना होगा। टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों को भी दूर करना होगा।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आदेश पर कुलपति प्रो. केपी सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। कुलपति ने शनिवार को वेबिनार के जरिए भी विश्वविद्यालय के शिक्षकों, महाविद्यालयों के प्राचार्यों और एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों को टीकाकरण उत्सव को सफल बनाने के लिए कहा। केंद्र सरकार ने कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत 11 अप्रैल से वर्क प्लेस वैक्सीनेशन की सुविधा शुरू की है। इस अभियान के तहत 11 अप्रैल को सोशल मीडिया व अन्य माध्यम से जागरुकता फैलानी होगी।
12 अप्रैल को सभी महाविद्यालयों को टीकाकरण करने वाली सरकारी संस्था से समन्वय बनाकर 45 वर्ष से उम्र के शिक्षकों व कर्मचारियों का टीकाकरण सुनिश्चित करेंगे। 13 अप्रैल को सभी छात्र-छात्राओं को अपने परिजनों और पड़ोस में रहने वालों को टीकाकरण कराना सुनिश्चित करेंगे। 14 अप्रैल को महाविद्यालय समुदाय से जुड़े लोगों को टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाने का काम करें और लोगों में फैली भ्रांतियों को दूर करें। महाविद्यालयों में एनएसएस और एनसीसी जुड़े छात्रों को इसका दायित्व सौंपा जाए। अभियान की रिपोर्ट भी विश्वविद्यालय को भेजनी होगी।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ट द्वारा शनिवार को कोरोना टीकाकरण के सम्बन्ध में वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. केपी सिंह रहे। वेबिनार में कुलपति ने विश्वविद्यालय और संबद्ध महविद्यालयों के प्राचार्यों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारिओं को 11 से 14 अप्रैल तक चलने वाले टीकाकरण महोत्सव को लेकर संबोधित किया।
उन्होंने कोरोना उत्सव के अंतर्गत नागरिकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने एवं उनका टीकाकरण के लिए सहयोग करने के लिए विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महविद्यालयों को एक कार्ययोजना के द्वारा अभियान चलाने के लिए कहा गया। इस अवसर पर कुलसचिव डा. सुनीता पांडेय, डा. सोमपाल, डा. ब्रजेश कुमार एवं विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य तथा कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।
