IPL 2021: जीत के बाद शिखर धवन की पृथ्वी संग मस्ती, कहा- बेटे…शेर हो तुम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के अपने पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हराकर जीत के साथ आगाज किया। दिल्ली की जीत में उनके ओपनर्स शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने अहम योगदान दिया। धवन ने 85 और पृथ्वी ने 72 रनों …

नई दिल्ली। ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के अपने पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हराकर जीत के साथ आगाज किया। दिल्ली की जीत में उनके ओपनर्स शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने अहम योगदान दिया। धवन ने 85 और पृथ्वी ने 72 रनों की शानदार पारियां खेलीं। दोनों ने 13.3 ओवरों 138 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की।

जीत के बाद शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह पृथ्वी शॉ के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। शिखर धवन उन्हें गोद में उठाने की कोशिश करते हैं। साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में ‘बेटे, तूने मौज कर दी’ गाना बज रहा है। वीडियो के कैप्शन में धवन ने लिखा, ‘बेटे… शेर हो तुम… मौज कर दी…’।

वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवरों में 188/7 का स्कोर बनाया। सुरेश रैना ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। मोईन अली ने 36 और सैम कुरेन ने 34 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आवेश खान और क्रिस वोक्स ने 2-2 विकेट निकाले।

 

 

संबंधित समाचार