बरेली: जिला जेल में तीन कैदी निकले संक्रमित, खलबली
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को हुई जांच में जिला जेल में तीन बंदी कोरोना संक्रमित पाए गए। तीनों को अलग-अलग रखा गया है जो बंदी 3 से 9 अप्रैल तक इन बंदियों के साथ गए थे या बैरक में रहे। उन्हें भी अलग क्वारंटाइन किया गया है। जेल …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को हुई जांच में जिला जेल में तीन बंदी कोरोना संक्रमित पाए गए। तीनों को अलग-अलग रखा गया है जो बंदी 3 से 9 अप्रैल तक इन बंदियों के साथ गए थे या बैरक में रहे। उन्हें भी अलग क्वारंटाइन किया गया है। जेल अधीक्षक ने अग्रिम आदेश तक जेल में बाहर से आने वाले सामान पर भी रोक लगा दी है।
जिला जेल में 3 अप्रैल से 9 अप्रैल तक 382 बंदी न्यायालय गए थे। रविवार को सभी का टेस्ट कराया गया। तीन बंदी कोरोना संक्रमित पाए गए। जेल अधीक्षक ने तीनों बंदियों को अलग अलग रखा है। वहीं जिन बंदियों का कोरोना परीक्षण कराया गया है। जेल में कोरोना संक्रमित बंदी निकलने पर अन्य बंदियों में हड़कंप मच गया। जेल अधीक्षक ने बताया कि अन्य बंदियों के भी टेस्ट कराए जाएंगे। इसके अलावा जेल में सेनेटाइजेशन कराया गया।
बाहर से आने वाले सामान पर पाबंदी
जिला जेल में बंदियों के परिजनों या परिचितों की ओर से लाने वाले सामान पर रोक लगा दी गई है। जेल अधीक्षक ने बताया इससे कोरोना संक्रमण होने का खतरा बना रहता है। जिला जेल में बंदियों से मुलाकात पर भी पाबंदी लगा दी गई है।
तीन बंदी कोरोना संक्रमित निकले हैं। उन्हें अलग-अलग रखा गया है। फिलहाल परिजन भी बंदियों को सामान नहीं दे सकेंगे। उस पर रोक लगा दी गई है। -विजय विक्रम सिंह, अधीक्षक, जिला जेल
