बरेली: पिता के हत्यारोपियों ने मां से की दुष्कर्म की कोशिश
बरेली, अमृत विचार। हत्या का मुकदमा वापस न लेने पर दबंग एक युवक के घर में घुस गए। वहां उसकी मां के साथ मारपीट की। पीड़ित की मां के गले में पड़ी सोने की चेन भी छीन ली। बेहोशी की हालत में महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़ित ने जब थाना बारादरी में शिकायत …
बरेली, अमृत विचार। हत्या का मुकदमा वापस न लेने पर दबंग एक युवक के घर में घुस गए। वहां उसकी मां के साथ मारपीट की। पीड़ित की मां के गले में पड़ी सोने की चेन भी छीन ली। बेहोशी की हालत में महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़ित ने जब थाना बारादरी में शिकायत की तो पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही महिला का मेडिकल कराया। युवक ने न्यायालय की शरण ली है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद समेत करीब 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बारादरी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने बताया कि राजनगर निवासी बाबूराम और नवादा शेखान निवासी राजेंद्र ने वर्ष 2009 में जहर देकर उनके पिता की हत्या कर दी थी। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। युवक का आरोप है कि 10 फरवरी को उसके घर पर राजेंद्र और बाबूराम अपने साथ 7-8 लोगों को लेकर आए। उस वक्त उनकी मां घर में अकेली थी।
आरोपियों ने पीड़ित की मां से उसके बारे में पूछा और पिता की हत्या का मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जब पीड़ित की मां ने मना किया तो आरोपियों ने मारपीट की और गले में पड़ी सोने की चेन छीन ली। आरोप है कि बेहोशी की हालत में आरोपियों ने पीड़ित की मां से दुष्कर्म की कोशिश की।
उस पर कार चढ़ाकर मारने का भी प्रयास किया जब पीड़ित थाना बारादरी में अपनी मां के साथ पहुंचा तो पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही उसकी मां का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में रिट दायर की। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज की गई है। युवक का आरोप है कि पिता की हत्या में मुख्य गवाह जयकरन की हत्या भी आरोपियों ने करा दी थी।
