बरेली: बॉडी बिल्डिंग में दानिश बने बरेली श्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की तरफ से बुधवार को जवाहर नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार मौजूद रहे। प्रतियोगिता में दानिश रजा को बरेली श्री, अभय को मसल्स मैन ऑफ द बरेली। मुनाकिब को वेस्ट पोजर, अजीम खान …

बरेली, अमृत विचार। बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की तरफ से बुधवार को जवाहर नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार मौजूद रहे। प्रतियोगिता में दानिश रजा को बरेली श्री, अभय को मसल्स मैन ऑफ द बरेली। मुनाकिब को वेस्ट पोजर, अजीम खान को वेस्ट इम्प्रूवमेंट के अवार्ड से नवाजा गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि वर्तमान समय में शरीर की प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक है। इस पर मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के कारण प्रतियोगिता का आयोजन दिन में कराया जाना प्रतियोगियों को थोड़ा मायूस तो करेगा लेकिन एसोसिएशन ने यह एक बड़ा कार्य किया है। इस पर बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर तारिक मतीन ने कहा कि बॉडी बिल्डिंग बहुत परिश्रम का खेल है।

इस पर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में इस मौके पर सैय्यद तारिक जलील, पंकज पंत, वसीम हुसैन, सलीम अख्तर, अब्दुल अलीम, वेद प्रकाश, भूपेंद्र मोहन, नदी शम्सी, सुनील भाटिया, नसीम खान, अमित शर्मा, राशिद कुरेशी, वसीम कुरेशी, नीरज सक्सेना, विपिन भाटिया, आरफीन, मोबीन, शरद शर्मा, अजय शर्मा, कमर सानू, आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार