आंवला: लड़की को भगा ले गया युवक तो पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
आंवला। ग्राम के मऊ में अब से पांच दिन पहले एक लड़की को गांव का ही युवक भगा ले गया। सोमवार सुबह लड़की के पिता ने अपमानित महसूस करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पूरे सर्किल का फोर्स मौके पर पहुंच गया है। इस मामले में मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव …
आंवला। ग्राम के मऊ में अब से पांच दिन पहले एक लड़की को गांव का ही युवक भगा ले गया। सोमवार सुबह लड़की के पिता ने अपमानित महसूस करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पूरे सर्किल का फोर्स मौके पर पहुंच गया है।
इस मामले में मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव किया गया, जिसमें दो पुलिस वाले घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए आंवला अस्पताल लाया गया जहां उपचार के बाद उन्हें भेज दिया गया। घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा, उप जिलाधिकारी पारुल तारार व तीनों थानों के एसओ पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। साथ ही विधायक धर्मपाल सिंह और जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल भी मौके पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि शिशुपाल पुत्र झाजन सिंह (45) राम नगर पुलिस चौकी पर रिपोर्ट लिखाने गया था। पुलिस द्वारा रिपोर्ट नहीं लिखी गई जिस कारण उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
