मुरादाबाद : दहेज की मांग पूरी न होन पर विवाहिता की हत्या, दर्ज होगी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। विवाहिता की मौत के 17 दिन बाद सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना था कि दहेज में बुलेट बाइक की डिमांड पूरी न होने पर ससुरालियों ने जहर देकर उसकी हत्या कर दी। बाद में गुपचुप तरीके से पीएम भी करा दिया। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। विवाहिता की मौत के 17 दिन बाद सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना था कि दहेज में बुलेट बाइक की डिमांड पूरी न होने पर ससुरालियों ने जहर देकर उसकी हत्या कर दी। बाद में गुपचुप तरीके से पीएम भी करा दिया। उन्होंने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी है।

रविवार को सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पसियापुर जनूबी निवासी बाबूराम अपने परिवार के साथ थाने पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रभारी सहंसवीर सिंह को तहरीर देते हुए बेटी के ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना था कि वर्ष 2009 में उन्होंने अपनी बेटी पूजा की शादी ग्राम भटावली निवासी श्याम सिंह के साथ की थी। बेटी पूजा के तीन बच्चे हुए। काफी समय से पति श्याम, जेठ बबलू, देवर महेंद्र व केदार समेत अन्य ससुराली पूजा को दहेज के लिए परेशान करने लगे। वह लोग बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे।

इंकार करने पर पूजा का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। यह बात पूजा ने खुद कई बार फोन पर बताई थी। मायके वालों का आरोप है क 24 मार्च को ससुरालियों ने जहर देकर पूजा की हत्या कर दी। गुपचुप तरीके से शव का भी अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के कई दिन बाद उनको पूजा की मौत की जानकारी हुई। प्रभारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार