दादा फिलिप के अंतिम संस्कार में शामिल होने लंदन पहुंचे प्रिंस हैरी, 17 अप्रैल को होगा अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। ‘ड्यूक ऑफ ससेक्स’ प्रिंस हैरी अपने दादा और ‘ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग’ प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कैलिफोर्निया से लंदन पहुंच गए हैं। View this post on Instagram A post shared by The Royal Family (@theroyalfamily) ‘द सन’ अखबार ने सोमवार को खबर दी कि 36 वर्षीय हैरी को लॉस …

लंदन। ‘ड्यूक ऑफ ससेक्स’ प्रिंस हैरी अपने दादा और ‘ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग’ प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कैलिफोर्निया से लंदन पहुंच गए हैं।

‘द सन’ अखबार ने सोमवार को खबर दी कि 36 वर्षीय हैरी को लॉस एंजिलिस से आए ब्रिटिश एयरवेज के एक विमान से रविवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर सवा एक बजे हीथ्रो हवाईअड्डे पर उतरते देखा गया जहां से वह लंदन स्थित अपने पूर्व घर ‘किंगस्टन पैलेस’ गए।

ब्रिटिश राजवंश में छठी पीढ़ी के वंशज हैरी ने मास्क लगा रखा था और सुरक्षाकर्मियों के घेरे में वह काले रंग की रेंज रोवर कार से हवाईअड्डे से बाहर निकले। बकिंघम पैलेस ने पुष्टि की थी कि हैरी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे लेकिन उनकी पत्नी मेगन मर्कले को चिकित्सकों ने यात्रा करने से बचने की सलाह दी है क्योंकि वह गर्भवती हैं।

अंतिम संस्कार में सिर्फ 30 लोग
रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि प्रिंस फिलिप के जनता अंतिम दर्शन नहीं कर पाएगी। विंडसर कैसल में होने वाले इस अंतिम संस्कार में सिर्फ 30 ही लोग शामिल होंगे। बता दें कि प्रिंस फिलिप के निधन पर लोगों ने दुख जताया। उनके पोते प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन मार्कल ने भी एक छोटे मैसेज के दुख जताया है।

आपको बता दे कि ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग और महारानी एलीजाबेथ II के पति प्रिंस फिलिप का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 99 साल के थे। बंकिगम पैलेस ने इसकी एक बयान जारी किया और इसकी पुष्टि की।  महारानी एलिजाबेथ II से बात करने के बाद पैलेस ने बयान जारी किया कि प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार ‘विंडसर कैसल’ में होगा।

संबंधित समाचार