बरेली: डीएम के ड्राइवर समेत 179 नए संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना अपनी रफ्तार बनाए हुए है। सोमवार की देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार 179 कोरोना संक्रमित निकले। वहीं, जिले में कोविड से कोई मौत न होने की वजह से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. रंजन गौतम के …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना अपनी रफ्तार बनाए हुए है। सोमवार की देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार 179 कोरोना संक्रमित निकले। वहीं, जिले में कोविड से कोई मौत न होने की वजह से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

जिला सर्विलांस अधिकारी डा. रंजन गौतम के अनुसार रविवार को 179 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों की सूची में डीएम आवास में काम करने वाले एक कर्मचारी व ड्राइवर में भी संक्रमित की पुष्टि हुई है। वहीं, आईवीआरआई में कार्यरत कर्मचारी, निजी ब्लड बैंक के तीन कर्मचारियों में भी संक्रमित पुष्टि हुई है। स्थितिवार कोविड अस्पताल व होम आइसोलेशन में मरीजों को भर्ती किया गया है।

गंगापुर, वीरसावरकर नगर, शाहबाद, कुर्मांचल नगर, नंदनवन, जकाती मोहल्ला, अमरधाम कालोनी,अबिंका आवास, पूरनपुर, गांधीपुरम, चनेहटी, किला, एकता नगर, राजपुरा कलां, माडल टाउन, सिविल लाइंस, शिवपुरी, बिहारीपुरम, वैभव नगर, संजय नगर, पवन विहार, पुराना शहर, रोहिलाटोला, रामपुर गार्डन, कुदेशिया इंक्लेव, मेगा ड्रीम, अंचल कालोनी, बानखाना, कुंवरपुर, बड़ा बाजार, आईवीआरआई, डीएम आवास, खुशबु इंक्लेव, सुभाष नगर, भोजीपुरा, आशुतोष सिटी, ललितपुर, माधोबाड़ी, पंचशील नगर, आदर्श नगर, नकटिया, रिठौरा, रेजिडेंसी गार्डन, गणपति इंक्लेव, सुरेश शर्मा नगर, नरकुलागंज, प्रेमनगर, महानगर, सैदपुर हाकिन्स, शास्त्री नगर, टेलीफोन कालोनी, मदारी गेट, शीशगढ़, गुजराल अपार्टमेंट, सर्वोदय नगर, भूड़, बड़ी वमनपुरी, अयूब खां, श्यामगंज, नीलकंठ फ्लैट, सिरसा में संक्रमित निकले हैं।

संबंधित समाचार