बरेली: स्नातक की मुख्य परीक्षाओं का बदला कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक की मुख्य परीक्षाओं का कार्यक्रम बदला गया है। 1 मई से प्रारंभ हो रहीं परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम सोमवार को विश्वविद्यालय ने जारी कर दिया। इसके तहत कई प्रश्नपत्रों की तारीखों में बदलाव किया गया है। इस वजह से अब परीक्षाएं 19 जून को समाप्त होंगी। विश्वविद्यालय ने चुनाव …

बरेली,अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक की मुख्य परीक्षाओं का कार्यक्रम बदला गया है। 1 मई से प्रारंभ हो रहीं परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम सोमवार को विश्वविद्यालय ने जारी कर दिया। इसके तहत कई प्रश्नपत्रों की तारीखों में बदलाव किया गया है। इस वजह से अब परीक्षाएं 19 जून को समाप्त होंगी।

विश्वविद्यालय ने चुनाव की तारीखों की वजह से बीएएमएस, बीएससी नर्सिंग व पैरामेडिकल की परीक्षाओं का भी संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। शासन से नए निर्देश आने पर फिर से परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है, क्योंकि कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

शासन ने विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं और प्रयोगात्मक परीक्षाएं मई में आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश पर 3 अप्रैल को विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया था। इसके तहत 1 मई स्नातक और 8 मई से परास्नातक की परीक्षाएं शुरू होंगी।

व्हाट्सएप पर परीक्षा कार्यक्रम का पीडीएफ पहले आया तो इसमें बीकॉम के एक ग्रुप के कुछ प्रश्नपत्रों का जिक्र ही नहीं था। इससे वाणिज्य से जुड़े शिक्षक परेशान हो गए। हालांकि बाद में वेबसाइट पर संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया। उसके बाद कई आपत्तियां आयीं। इनके आधार पर 12 अप्रैल को संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।

अब ये किया गया बदलाव
अब 1 मई को बीकॉम थर्ड ग्रुप ए-1, 10 मई को बीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय की अंग्रेजी साहित्य-प्रथम, 12 मई को बीए अंग्रेजी साहित्य-द्वितीय, 13 मई को बीए, बीएससी प्रथम-गणित द्वितीय, बीए व बीएससी-गणित तृतीय, 18 मई को बीए प्रथम-द्वितीय -सामान्य अंग्रेजी प्रथम व द्वितीय, बीए तृतीय शारीरिक शिक्षा-तृतीय, 21 मई को बीए तृतीय-समाजशास्त्र-प्रथम, 22 मई कोबीए द्वितीय-समाजशास्त्र द्वितीय, 25 मई को बीए द्वितीय-हिंदी साहित्य प्रथम, बीए तृतीय-हिंदी साहित्य प्रथम, इसके अलावा भी कई परीक्षाएं बदली गई हैं। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।

चुनाव के चलते बदला परीक्षा कार्यक्रम
पंचायत चुनाव के चलते बीएएमएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग, बीएससी कृषि, एमएससी कृषि, बीडीएस की परीक्षाओं का कार्यक्रम विश्वविद्यालय ने बदल दिया है। दैनिक अमृत विचार ने इस संबंध में पहले ही खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। नए कार्यक्रम के तहत 15 अप्रैल को होने वाली अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं अब 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 24 अप्रैल, 28 अप्रैल और 10 मई को होंगी। इसी तरह से 16 अप्रैल को होने वाली परीक्षाएं 23 अप्रैल, 28 अप्रैल, 1 मई व 11 मई को, 19 अप्रैल को होने वाली परीक्षाएं 24 अप्रैल, 3 मई व 12 मई को, 20 अप्रैल को होने वाली परीक्षाएं 4 मई व 13 मई को, 26 अप्रैल को होने वाली परीक्षाएं 5 मई व 15 मई को और 27 अप्रैल की परीक्षाएं 6 मई और 17 मई को होंगी।

संबंधित समाचार