मुरादाबाद : अभद्रता से गुस्साए लैब टेक्नीशियनों ने किया कार्य बहिष्कार, अफसरों में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में मंगलवार को लैब टेक्नीशियनों के अचानक कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गई। जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए सबने काम न करने का एलान कर दिया। सीएमओ कार्यालय में जाकर उनका घेराव किया। इस दौरान साढ़े तीन घंटे तक नमूने लेने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में मंगलवार को लैब टेक्नीशियनों के अचानक कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गई। जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए सबने काम न करने का एलान कर दिया। सीएमओ कार्यालय में जाकर उनका घेराव किया। इस दौरान साढ़े तीन घंटे तक नमूने लेने से लेकर जांच तक की प्रक्रिया ठप रही। मान-मनव्वल का दौर चला, न मानने पर पुलिस भी बुला ली गई। बाद में चिकित्साधीक्षक के माफी मांगने पर मामला शांत हुआ।

टेक्नीशियन इंचार्ज ललित कुमार के अनुसार वह सीएमओ कार्यालय में बैठते हैं। सोमवार को देर शाम एकता कालोनी निवासी मरीज की कॉल आई। वह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती थी। गंभीर स्थिति के कारण उसने कोरोना जांच की अपील की तो वह अस्पताल पहुंच गए। एंटीजन जांच में उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। उनके अनुसार जब उन्होंने इसकी जानकारी चिकित्साधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार को दी तो वह भड़क गए।

आरोप है कि उन्होंने गलत शब्दों के साथ उनसे अभद्रता की। इसी बात पर सीएमओ कार्यालय में संबद्ध सभी संविदा व आउटसोर्सिंग के एलटी आक्रोशित हो एकजुट हो गए। मंगलवार की सुबह सबने सीएमओ कार्यालय पहुंच काम करने से इन्कार कर दिया। बात बढ़ी तो जानकारी जिला व महिला अस्पताल भी पहुंच गई। वहां के सीनियर एलटी सहित सभी सात ने भी बहिष्कार में समर्थन कर दिया।

टीमें जांच को नहीं निकलीं तो अफसरों के फूले हाथ-पांव
नमूना लेने टीमें जब बाहर नहीं निकली तो अफसरों में खलबली मच गई। सभी को सीएमओ डा. मिलिंद चंद गर्ग ने अपने कार्यालय में बुलाया। उन्होंने व नोडल अधिकारी डा. डीके प्रेमी ने उन्हें समझाया पर वे नहीं माने और कार्यालय के बाहर इकट्ठा हो विरोध प्रदर्शित करने लगे। इस पर सीएमओ ने पुलिस बुला ली। बाद में चिकित्साधीक्षक भी वहां आ गए। बंद कमरे में करीब 25 मिनट तक वार्ता चली। इस दौरान एमएस द्वारा माफी मांगने पर समझौता हो गया।

संबंधित समाचार