हरदोई: चुनाव ड्यूटी से बचने को कोरोना का सहारा, कर्मचारियों ने बनवाई फर्जी कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए कर्मचारियों का नया कारनामा उजागर हुआ है। ड्यूटी कटवाने के मकसद से 82 कर्मचारियों ने फर्जी कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट बनवा डाली। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने जिला अस्पताल से साठ गांठ करके एंटीजन किट से ये फर्जी रिपोर्ट बनवाई। इसके लिए प्रति कर्मचारी 5 हजार रुपये अवैध वसूली की …

हरदोई। चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए कर्मचारियों का नया कारनामा उजागर हुआ है। ड्यूटी कटवाने के मकसद से 82 कर्मचारियों ने फर्जी कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट बनवा डाली। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने जिला अस्पताल से साठ गांठ करके एंटीजन किट से ये फर्जी रिपोर्ट बनवाई।

इसके लिए प्रति कर्मचारी 5 हजार रुपये अवैध वसूली की गई। मामला डीएम के संज्ञान में आने पर डीएम ने ट्रू नॉट से पुनः कोविड जांच के निर्देश दिये। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की अब फिर से कोविड जांच करवाई जाएगी। कोविड पॉजिटिव कर्मचारियों की जांच शुरू की गई।

संबंधित समाचार