उन्नाव: कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई में ना आए कोई व्यवधान, अभिभावकों ने चलाया ‘सहयोग अभियान’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। आज नवाबगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय, अंग्रेजी माध्यम सोहरामऊ के अभिभावकों ने “सहयोग अभियान” को तेजी देते हुए सोहरामऊ गांव तथा लालपुर गांव के कुछ चुनिंदा पढ़े-लिखे अभिभावकों ने यह संकल्प लिया कि वह प्रतिदिन शाम को 1 घंटे अपने आस-पास के कुछ बच्चों को किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। जितना हो सकेगा …

उन्नाव। आज नवाबगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय, अंग्रेजी माध्यम सोहरामऊ के अभिभावकों ने “सहयोग अभियान” को तेजी देते हुए सोहरामऊ गांव तथा लालपुर गांव के कुछ चुनिंदा पढ़े-लिखे अभिभावकों ने यह संकल्प लिया कि वह प्रतिदिन शाम को 1 घंटे अपने आस-पास के कुछ बच्चों को किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। जितना हो सकेगा 1 से 2 घंटे उनको व्यस्त रखेंगे। जिससे बच्चे कोविड के दौरान इधर उधर ना दौड़ें-भागें और बीमारी से सुरक्षित रहें।

अभिभावकों ने कहा कि प्रधान शिक्षिका स्नेहिल पांडेय की यह मुहिम बहुत ही जरूरी है, क्योंकि इस समय विद्यालय बंद हैं। बच्चों को शिक्षक नहीं पढ़ा पा रहे हैं, जबकि विभाग द्वारा कुछ ना कुछ लिंक भेजे जा रहे हैं तो जिनके पास स्मार्टफोन है वह तो पढ़ सकते हैं लेकिन जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है उन अभिभावकों के बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा सोहरामऊ के अभिभावकों ने लिया है।

स्नेहिल पांडे के इस सहयोग अभियान का हिस्सा आज बाबूलाल, रीता, संगीता ,जनेश्वर एवं सूरज बने। जिनके बच्चे पूर्व से ही सोहरामऊ प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे हैं। अभिभावकों ने इस जागरूकता भरी मुहिम और पहल का स्वागत किया है। सहायक शिक्षकों में मयंक बाजपेयी, जनिता राजपूत, रुचि ,मोनिका बाजपेयी आदि सहयोगी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार