मुरादाबाद: तनाव के चलते कारोबारी ने खुद को मारी गोली, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस क्षेत्र में तनाव में चल रहे कारोबारी ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। फैक्ट्री से आने के बाद रविवार की देर रात उन्होंने अपने कमरे में गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर परिजन जब मौके पर पहुंचे तो दरवाजा बंद था। खिड़की के जरिए अंदर जाकर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस क्षेत्र में तनाव में चल रहे कारोबारी ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। फैक्ट्री से आने के बाद रविवार की देर रात उन्होंने अपने कमरे में गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर परिजन जब मौके पर पहुंचे तो दरवाजा बंद था। खिड़की के जरिए अंदर जाकर देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। कारोबारी का रक्तरंजित शव जमीन पर पड़ा था और पास में बंदूक पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद कारोबारी के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

खुदकुशी की यह वारदात सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के रामगंगा विहार में ग्रीन विला-2 की है। यहां पर रहने वाले नितिन गुप्ता कारोबारी हैं। उनकी कटघर क्षेत्र में अमरोहा गेट पर शील्ड व ट्राफी बनाने की फैक्ट्री है। उनके बेटे रजत गुप्ता ने बताया कि रोजमर्रा की तरह वह रविवार को फैक्ट्री से घर पहुंचे।

खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। मां वंदना व बहन अर्शी भी कमरे में सोने चले गए। बेटे के अनुसार रात करीब सवा बारह बजे पिता नितिन गुप्ता के कमरे से फायर की आवाज आई। जिसे सुनकर परिजनों की आंख खुल गई। आनन-फानन में सभी उनके कमरे की ओर भागे। कमरा अंदर से बंद था, लिहाजा स्टोर रूम के बराबर की खिड़की का शीशा तोड़कर वह अंदर गए।

परिजनों के अनुसार अंदर का नजारा देखकर होश उड़ गए। नितिन गुप्ता का रक्तरंजित शव जमीन पर पड़ा था और पास में ही लाइसेंसी बंदूक पड़ी थी। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस भी फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में परिजनों ने आत्महत्या की वजह मानसिक तनाव बताया। परिजनों के अनुसार वह काफी समय से तनाव में थे, जिस कारण आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि किस बात का तनाव था, इसकी सही जानकारी नहीं दे सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सिविल लाइंस प्रभारी सहंसवीर सिंह न बताया कि परिजनों ने लिखित में डिप्रेशन के कारण आत्महत्या करने की बात कही है।

संबंधित समाचार