बरेली: जिले में 16 हजार पुलिसकर्मी कराएंगे पंचायत चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के संबंध में ब्रीफिंग की गई। इस दौरान बताया गया कि जिले में 16 हजार पुलिसकर्मी पंचायत चुनाव कराएंगे। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि वह चुनाव के दौरान किसी का दिया खाना न खाएं …

बरेली, अमृत विचार। रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के संबंध में ब्रीफिंग की गई। इस दौरान बताया गया कि जिले में 16 हजार पुलिसकर्मी पंचायत चुनाव कराएंगे। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि वह चुनाव के दौरान किसी का दिया खाना न खाएं और कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करें।

मंगलवार को पुलिस लाइन के ग्राउंड में 15 अप्रैल को होने वाले चुनाव में  कानून व्यवस्था एवं मतदान केंद्रों पर लगे पुलिस बल, होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों की बीफ्रिंग की गई। इसमें एडीजी अविनाश चंद्र, आईजी रमित शर्मा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने उन्हें चुनाव के दौरान जिम्मेदारी और कर्तव्यों की जानकारी दी।

चुनाव के दौरान अलर्ट रहते हुए उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान 180 जोनल / सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस लाइन के ग्राउंड में नितीश कुमार जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक यातायात एवं नोडल अधिकारी (पंचायत चुनाव), एडीएम सिटी, एडीएम (एफ/आर) के साथ एसपी सिटी, एसपी देहात समेत अन्य पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

दिए गए ये निर्देश
1- सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान निष्पक्ष आचरण करने के लिए कहा गया।
2- सभी को कोविड से बचाते हुए मतदान स्थल पर ड्यूटी करने की हिदायत दी गई।
3- ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करेंगे।
4- सभी पुलिसकर्मी जिस ड्यूटी प्वाइंट पर होंगे, वहां अच्छा व्यवहार रखेंगे।
5- मतदान केंद्रों के आसपास पुलिसकर्मी भीड़ को नहीं जुटने देंगे।
6- मतदान केंद्र व गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे।
7- ड्यूटी के दौरान वह किसी का दिया खाना नहीं खाएंगे।

संबंधित समाचार