बरेली: नोडल अधिकारी का निर्देश- ‘कोरोना संक्रमितों को गुणवत्तापरक भोजन खिलाएं’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जहां एक ओर बरेली शहर में कोविड संक्रमण फैल रहा है। हर व्यक्ति दहशत में आ गया है। स्थानीय अधिकारी भी डर गए हैं। कई विभागों के अधिकारियों के संक्रमित होने के बाद कईयों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वहीं, बरेली में कोविड नियंत्रण कराने के लिए नोडल अधिकारी मनोज …

बरेली, अमृत विचार। जहां एक ओर बरेली शहर में कोविड संक्रमण फैल रहा है। हर व्यक्ति दहशत में आ गया है। स्थानीय अधिकारी भी डर गए हैं। कई विभागों के अधिकारियों के संक्रमित होने के बाद कईयों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

वहीं, बरेली में कोविड नियंत्रण कराने के लिए नोडल अधिकारी मनोज कुमार काफी मशक्कत कर रहे हैं। कई घंटे कलेक्ट्रेट के कोविड कंट्रोल रूम में बैठकर होम आइसोलेशन वाले मरीजों से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य को लेकर हालचाल लेते हैं। इससे कर्मचारियों का भी हौसला बना रहता है।

बुधवार को नोडल अधिकारी ने मंडल के सबसे बड़े कोविड अस्पताल 300 बेड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उन्होंने संक्रमित मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की। फ्लू कार्नर पर हो रही कोविड जांच की लाइन में सामाजिक दूरी का पालन कराने के सीएमएस बागीश वैश्य को निर्देश दिए।

नोडल अधिकारी ने संक्रमितों के लिए खाना तैयार करने वाली रसोई का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां कुछ चीजें अव्यवस्थित मिलीं। उन्होंने अधिकारियों को रसोई की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। कहा कि संक्रमितों को गुणवत्ता परक भोजन खिलाएं। ताकि उनकी इम्युनिटी बढ़ाई जा सके। खाने की गुणवत्ता से समझौता बर्दाशत नहीं किया जाएगा। प्रशासनिक भवन में साफ-सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश देते हुए कहा कि संक्रमित अपनों कमरों से बाहर नहीं आ सकें। इस पर ध्यान दिया जाए। टेस्टिंग कराने वाले लोगों की नियमानुसार जांच कराएं।

उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव/नोडल अधिकारी ने बताया कि पंचायत चुनाव के कारण मैन पावर कम होने से कोविड नियंत्रण में दिक्कतें आ रही हैं। मतदान कार्य संपन्न होने के बाद पूरा फोकस कोविड नियंत्रण पर किया जाएगा। इसके लिए डीएम, सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठकर विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी।

संबंधित समाचार