मंडल मुख्यालय से होकर गुजरेंगी दो समर स्पेशल ट्रेनें, यहां देखिए पूरा टाइम टेबल
मुरादाबाद, अमृत विचार। ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेल प्रबंधन ने अतिरिक्त रेलगाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया है। एकल ट्रिप समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में रेल प्रबंधन बदला हुआ किराया वसूलेगा। यानी यात्रियों को अधिक किराया चुकाना होगा। सुविधा यह रहेगी कि लोगों को ट्रेनों में स्थान मिल सकेगा। समर स्पेशल …
मुरादाबाद, अमृत विचार। ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेल प्रबंधन ने अतिरिक्त रेलगाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया है। एकल ट्रिप समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में रेल प्रबंधन बदला हुआ किराया वसूलेगा। यानी यात्रियों को अधिक किराया चुकाना होगा। सुविधा यह रहेगी कि लोगों को ट्रेनों में स्थान मिल सकेगा। समर स्पेशल के संचालन में दो ट्रेनें मंडल मुख्यालय से होकर गुजरेंगी।
प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) रेखा शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 04002 आनंद विहार-सीतामढ़ी समर स्पेशल एक्सप्रेस (एकल ट्रिप) 20 कोच के साथ चलेगी। इसमें स्लीपर कोच 11, जीएस 7 व एसएलआर के 2 कोच होंगे। यह ट्रेन आनंद विहार से रात 11 बजे चलकर पिलखुआ 12:13 बजे पहुंचेगी। 2 मिनट ठहराव के बाद यह यहां से आगे बढ़ जाएगी। 12:29 बजे हापुड़ तथा अमरोहा 1:32 बजे पहुंचेगी।
मुरादाबाद 2:15 बजे आने के बाद 10 मिनट बाद यहां से रवाना होगी। शाम 4 बजे यह बरेली पहुंचेगी, जबकि शाहजहांपुर 5:10 और हरदोई 6:08 बजे पहुंचेगी। सीनियर डीसीएम ने बताया कि गाड़ी संख्या: 04090 नई दिल्ली-राजगीर, समर स्पेशल एक्सप्रेस भी 20 कोच की होगी। यह गाड़ी नई दिल्ली स्टेशन से शाम को 7:25 पर रवाना होगी। मुरादाबाद रात में 10:20 पर आएगी। बरेली जंक्शन पर यह गाड़ी रात 12:02 बजे और 1:09 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी। इन ट्रेनों का किराया सामान्य से अधिक होगा।
