बरेली: यूपी बोर्ड की 10वीं, 12वीं और विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित
बरेली। कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा लगतार बढ़ता जा रहा है। इस बार यह संक्रमण बुजुर्गों और युवाओं सहित बच्चों को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है, इसके मद्देनज़र विश्वविद्यालय की परीक्षाओं सहित यूपी बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया गया है। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का 18वां …
बरेली। कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा लगतार बढ़ता जा रहा है। इस बार यह संक्रमण बुजुर्गों और युवाओं सहित बच्चों को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है, इसके मद्देनज़र विश्वविद्यालय की परीक्षाओं सहित यूपी बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया गया है।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का 18वां दीक्षांत समारोह के दौरान ऑनलाइन सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि 15 मई तक विश्वविद्यालय की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सुबह सीएम के साथ बैठक में 10वीं, 12वीं की परीक्षा भी 20 मई तक टालने का निर्णय लिया गया है। दिनेश शर्मा ने बताया कि जब तक परीक्षाएं नहीं हाे रही है तब तक ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।
