मुरादाबाद : बच्चे नहीं हुए तो किया दूसरा निकाह, फिर पहली पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। निकाह के आठ साल बीतने के बाद भी बच्चा पैदा न होने पर पति ने महिला का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। बाद में अपने रिश्तेदार की बेटी को गोद ले लिया, इसके बाद भी उसने गोपनीय तरीके से दूसरा निकाह कर लिया। जानकारी होने पर महिला ने विरोध किया तो पति …

मुरादाबाद, अमृत विचार। निकाह के आठ साल बीतने के बाद भी बच्चा पैदा न होने पर पति ने महिला का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। बाद में अपने रिश्तेदार की बेटी को गोद ले लिया, इसके बाद भी उसने गोपनीय तरीके से दूसरा निकाह कर लिया। जानकारी होने पर महिला ने विरोध किया तो पति ने तीन तलाक देकर महिला को घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने मझोला थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

मझोला थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीर का बाजार निवासी रजिया ने एसएसपी को पत्र दिया। रजिया का कहना था करीब आठ साल पहले उसकी निकाह मझोला थाना क्षेत्र के आबिद मार्केट निवासी मोहम्मद मोबीन के साथ हुआ था। महिला के अनुसार निकाह के आठ साल बीतने के बाद भी उसकी कोई संतान नहीं हुई। जिस पर पति ने उसका शारीरिक और मानसिक रूप से उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। महिला के अनुसार पति के उत्पीड़न से तंग आकर उसकी मर्जी से उसने रिश्तेदार की एक बेटी को गोद ले लिया।

आरोप है कि इसके बाद मोबीन दूसरा निकाह करने की धमकी देकर उसका शारीरिक उत्पीड़न करता रहा। विरोध करने पर मय बच्ची उसे घर से निकालने की धमकी देता। रजिया के अनुसार काफी समय बाद उसे मालूम हुआ कि पति ने चुपचाप दूसरा निकाह भी कर लिया है। आरोप है कि जानकारी होने पर उसने विरोध किया तो पति ने तीन तलाक देकर मासूम बच्ची संग उसे घर से निकाल दिया। एसएसपी ने मझोला पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार