कोरोना ने छीन लिया नवजात से दुनिया देखने का मौका, जन्म से ही थी संक्रमित, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सूरत। गुजरात के सूरत में एक अस्पताल में 15 दिन की नवजात बच्ची की कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मौत हो गई। डायमंड अस्पताल की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया कि बच्ची का जन्म एक अप्रैल को हुआ था और उसे जन्म से ही कोरोना वायरस संक्रमण था। उसकी मां …

सूरत। गुजरात के सूरत में एक अस्पताल में 15 दिन की नवजात बच्ची की कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मौत हो गई। डायमंड अस्पताल की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया कि बच्ची का जन्म एक अप्रैल को हुआ था और उसे जन्म से ही कोरोना वायरस संक्रमण था। उसकी मां भी कोरोना वायरस से पीड़ित थी।

इसमें बताया गया कि बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे रेमडेसिविर का इंजेक्शन दिया गया। उसे वेंटिलेटर पर भी रखा गया लेकिन बृहस्पतिवार की रात को उसकी मौत हो गई। सूरत में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,551 नए मामले सामने आए तथा 26 संक्रमितों की मौत हुई।

संबंधित समाचार